Monday, June 08, 2009

मितवा,

आज से पहले तुम्हारी तीन तरह की आवाज़ें सुनी थीं।

पहली (जो मुझे सब से ज़्यादा पसंद है) - पाँच साल के बच्चे का खिलखिलाता उत्तेजित स्वर लेकर आती थी। लगता था सीधे तुम्हारे पेट से निकलकर ऊपर उठती आ रही है - मणिकरण का फौवारा! कभी तुम्हें मेरी याद आ रही हो, और तभी अचानक से मैंने फोन कर दिया - तब मेरा नाम एक ख़ास आवाज़ में लिया करते थे तुम। उस आवाज़ की आयु कुछ खास लंबी न थी. मेरे नाम से लेकर एक साँस में आनेवाले तुम्हारे अगले शब्दों तक बस: "कैऽऽसी हो रे? पत्ता है, किन्नीऽऽऽ याद आ री थी तेरी!"
फ़िर तुम्हारा वो बचपन मेरे उत्तर में प्रतिबिंबित हो जाता, और उसके जवाब में तुम अपनी बड़प्पन की भूमिका निभाने लग जाते। उस पूरे संभाषण-भर में फ़िर मैं राह देखती रहती..कब हम दोनों की चुप्पी हो जाए एक साथ, और कब तुम्हारी ’अंदरूनी आवाज़’ "और बताऽऽओ.." बोलती हुई बाहर निकल पडे।

दूसरी (जिससे मैं सब से ज़्यादा अचम्भित हूँ) तुम्हारी बाहरी आवाज़। रोज़मर्रे की। बड़प्पनवाली। यह तुम्हारे पूरे कंठ से निकलती थी (कुछ ग़ुस्सा होते या ज़्यादा खुश होते तब शायद फेपड़ों तले से निकल आती थी)। इस आवाज़ के ना जाने कितनें दीवानें! याद है, तुम्हारे प्रेजेन्टैशन के बाद उन जर्मन प्रोफ़ेसरसाहब नें कितनीं मिन्नतें की थीं तुम्हें अपनी इन्स्टिट्यूट में लेकर जाने के लिये! ’वाट अ ब्यूटिफ़ुल वॉइस..वाट ब्यूटिफ़ुल डिक्शन!’ - कम से कम छह बार तो बोले होंगे पूरे पाँच मिनटों में। सच कहूँ तो सहमती थी तुम्हारी इस आवाज़ से मैं कभी कॅंवार। ’मैं तुम्हारे चरणों तले की धूल’ वाली भावना जागृत जो हो उठती थी! पर फ़िर मेरा कान पकड़कर उसी आवाज़ में तुमनें क्या कुछ न समझाया...उस आवाज़ की जादू तो देखो - सब इन्फ़ीरियोरिटी काम्प्लेक्स दूर हो गया!

तीसरी (जिसका मैं सब से ज़्यादा सम्मान करती हूँ) तुम्हारी ऊपरी आवाज़ । यह लगती थी जैसे तुम्हारे मेरुदंड से उठकर माथे तक जाकर कंठ के ऊपरी हिस्से से बाहर निकल रही है। इस आवाज़ में बोलते थे तब तुम इस दुनिया के सामान्य इन्सान लगते ही नहीं थे। बातें तो वहीं होती थी.. हर रोज़ की तरह। पर लगता था तुम मुझसे नहीं, अपने आप से बातें कर रहे हो। गहन, गहरी बातें - जो मैं समझने न पाती। लगता था बहुत खलबली मची है तुम्हारे अन्दर..दिखता था के अभिमन्यू की तरह जूँझ रहे हो तुम जिस भी चक्रव्यूह से घिरे हो - और सब के बीच रहकर भी अपने अन्दर यह लड़ाई जारी रखनेवाले तुमपर मुझे बड़ा प्यार आता।

पर आज, मितवा...
कुछ अच्छा नहीं लगा आज तुम्हारी आवाज़ सुनकर।
सच कहूँ तो बड़ा ही खराब लगा।
उस नासपीटी आवाज को तुम्हारी आवाज कहने का मन ही नहीं कर रहा।
कितनी खोंखली थी वह आवाज़! पूरा जीवनरस सूखकर नष्ट हुए फल के अंदर बीज मानो खड़-खड़ बज रहें हो।
उस आवाज़ में मुझे ’मधुशाला’ भी सुनाते तो लगता : हाला कबकी खत्म हुई, और पीनेवालों का ही नहीं , साक़ी का कण्ठ भी सूख चुका है।
न जानें कितनी अशुभ प्रतिमाएँ मन में जाग उठी। कभी लगे तुम्हें कुरेद कुरेदकर खा डाला है इस आवाज़ ने, और अब ब्रह्मराक्षस बन कर तुम्हारा रूप धारण कर आ बैठी है तुम्हारे ही गले में। कभी लगे कीटाणुओंकी तरह तुम्हें जक़ड लिया है इसने और तुम्हारा गला दबोचे जा रही है, इतनी तेज़ की तुम्हारी अपनी आवाज़ तुम्हारे हृदय से बाहर आने ही न पाएँ।

मितवा, आज तक तुम्हारी कोई पीड़ा सुनकर इतनी चिंतित नहीं हुई थी जितनी अब, जब इस आवाज़ में तुमनें कहा - ’सच कहता हूँ, मैं खुश हूँ’।

झूठ जब समझदारी का नक़ाब पहने सामने आता है, बहुत असुंदर लगता है।

फ़िर से अपने आप में वापस समा जाओ, मेरे मीत...नासमझ ही सही - पर सच्चे बने रहो!

Wednesday, March 11, 2009

जोगिरा सा रा रा रा!!!

होली है!

महाराष्ट्र में होली पर रंग खेलने की परम्परा नहीं थी - हम बचपन में रंग खेलते थे होली के बाद पाँचवे दिन पर - ’रंगपंचमी’ कहलाता था वह दिन.
पर अब जब के गंगाजी का पानी पाँच साल पी ही लिये हैं, तो होली का ’होलिका माता’ के साथ साथ रंगों से भी नाता जुड़ ही गया है.

फिर अभी जमशेटपुर की एक बेसी दिलवाली लड़की के साथ दोस्ती हो गयी, तो उसने ’जोगिरा’ परम्परा के बारे में बताया. होली के दिन रंगो के साथ साथ लय में डूबे हुए शब्द भी उड़ाएँ जाते हुएँ देखे थे उसने. एक लय में कोई कुछ पंक्तियाँ बोलना शुरू करता - जब वो रुकता तो कोई और उसी लय में अपनी कुछ पंक्तियाँ बोलता..लय बदलनी है तो बोलो सा रा रा रा..जोगिरा सा रा रा रा! उत्तर-पूर्व भारत और नेपाल में यह परम्परा विकसित हुई शायद.
अब जहाँ कवन-कबित्त की बात हुई तहाँ हमारा मन ना अटके, यह कभी मुमकिन है?

जोगिरा के इस http://www.youtube.com/watch?v=9XGFWVwsap4 वीडियो को देख कर दिमाग में ढोल बजने लगा, और एक जोगिरा बाहर निकला:

जोगिरा सा रा रा रा..

हम आएँ हैं होरिया में मनरंग लैके
अमिया का खिलता जौबनरंग लैके
कान्हे की बांसुरि का अंग अंग लैके
**
लौंगा-इलाची का बीडा ठो लैके
बिरहा में मीरा की पीड़ा को लैके
राधा कन्हाई की क्रीडा को लैके
**
बरखा में बदली की छाया को लैके
रीसर्च की झूठी मोहमाया को लैके
मोर की लचकती-सी काया को लैके
**
जोगिरा सा रा रारा..

बेली पर फूल है
काली पर शूल है
अपना उसूल है
तो और का चाहिये?
**

मैया का प्रेम है
ज़ंदगी एक गेम है
तेरा-मेरा सेम है
तो और का चाहिये?
**

हाथ में गुलाल है
पेट में हलाल है
टेंटुआँ सम्हाल है
तो और का चाहिये?

**
जोगिरा सा रा रा रा...

Tuesday, November 20, 2007

मितवा,पतझड़ शुरू हो गयी यहाँ पर.
कितने सुंदर पत्ते थे मेपल के...लाल, पीले, हरे, बैंगनी. फ़िर धीरे धीरे सारे भूरे बन गयें, और एक दिन सुबह उठकर देखा तो एक-एक पत्ता ज़मीन पर उतरा हुआ!
बड़े पेड़ों की शाखाओं में तो विरक्त जोगी की-सी गम्भीरता दिखाई भी देती है - पर कुछ नन्हें पौधे और अन-बनी उम्र के पेड़ हैं जिनकी शक्ल-ओ-सूरत मुझ से देखी नहीं जाती.
मन करता है उनके सारे पत्तों में गुब्बारों जैसी डोरियाँ लगाकर हर पौधे पे लटका दूँ! कितने प्यारे लगेंगे ना हवा में लहराते हुए...


मुझे भी एक ड़ोर चाहिये..यादों के कईं सुनहरे पत्ते खो चुकी हूँ आज तक!

Wednesday, October 24, 2007

Leaving re-read and loved books back is bad enough, it's like leaving friends behind to go to some other place - but leaving much-anticipated-though-unread books back is the worst thing of all. It's like leaving untold love behind.

Saturday, October 20, 2007

The longest word.

The clever ones hide the chalks at a certain place, he said.
"How thankful are we for the fluorescence! I for one, wouldn't want my hands charred
every time I reach for the hidden chalk" I whispered to her -- received a blank stare.
And a bench apart, you smiled knowingly.
I don't know why, but in sharing that foolish little triumph of having solved the two penny mystery of the chalk-on-the-tube light, I felt the two of us to be extraordinarily clever.
(Well, me more so. I had come up with the witty remark.)
(Uh..no, actually it was you. For being able to keep your mouth shut and enjoying the discovery secretly.)
(And I admit, it wasn't that witty either. More of nerdy, I guess.)

So anyway, I just wanted to tell you that it's been like..kinda fun..
Those swift glances at each other to see how the other is appreciating the professor's wisecracks. Coming up with a PGW-style scale for the degree of amusement: one-eighth of an inch of smile, one-fourth, and so on.

And now so long, goodbye! I've gotta fill my head with more important things like ferroelectric perovskites right now. Hope to see that smile en route sometimes. Although..it's already en coeur.

Saturday, September 29, 2007

chips off new block.

Fondly dedicated to jiri.

1. All the 'Matt's that I've heard talking are cute/ interesting/ funny/ really good orators. And it all began with Matthew Perry.

2. About the things they sell at Walmart, stamped to have a 'Life-time warrenty' : whose lifetime are they exactly talking about here? mine or the things'?

3. I'm never going to frighten new kids with telltale stories about their brand new sweet home locality.

4. Milk-and-rose complexion really exists, and it looks far more awesome running on a sidewalk on a bright + slightly chilly morning than I could ever have imagined it.

5. Awesome? I guess the adjective factory dries up from lack of use. I should keep up the habit of consulting the thesaurus time and again.

6. grown-ups riding skate-scooters look ridiculus, apparently only to me.

7. Those things we heard about 'clean public places over there' is a myth.

8. All people do not have the capacity to appreciate the need of purchasing king-size soft toys on sale.
"कृष्णकली आमी तारेई बोली
आर जा वॅले बलूक अन्य लोक...
कालो? ता शे जतई कालो होक
देखेछी तार कालो हरिण चोख"
--रबीन्द्रनाथ.


अभ्यंगस्नान जानते हो नं मितवा?आज अभि-मनस्नान घटा है. किसके सुखन, किसकी कथा..पर शिवानी के चंद शब्द छल-छल छलकवा गये असुवनधारा.

आजकल पुस्तक पढ़्ती हूँ तो उसके अन्त की प्रतीक्षा रहती है. कुछ पाँच -दस पन्ने पढ़े नहीं कि एकदम अन्त में पहुँचकर पूरी कथा का सार टटोलने लगती हूँ.
हाँ - धीरे धीरे, चाव से कहानी पढ़्ने में कुछ खास रूमानियत ज़रूर है, पर ये कहानियाँ भी कभी कँवार ज़रूरत से ज़्यादा लंबी खिंचती हैं! व्यक्तिरेखाओं के जीवन के मामूली प्रश्न मुझ ही को पीडित करते हैं, और 'आगे क्या हुआ?' की चरम सीमा पे जाकर झाँकने के लिये मजबूर करते हैं.

समय से पहले उसे जान लेने की यह कौनसी विचित्र इच्छा मेरा पीछा करती है? कहीं वें पढ़े-सुने काँच के भविष्यदर्शी गोले, अपनी स्वामिनियों की लंबीलंबी उँगलियाँ उधार ले कर मेरे मन के अगल-बगल तो नहीं मँडरा रहें? या फ़िर तुम्हारेही नगर ने मुझे इस प्रकार प्रभावित कर दिया है?

ना नहीं - बुरा मत मानियो. जो झरना प्राय: उसी शांत नदी से मिलने का आदी हो चुका हो, उसे अचानक किसी जलधि की राह ढूँढने खुद अकेले आगे बढना पडे तो वह ऐसी बेचैनी से भला कैसे बच पायेगा? उसे अपने भविष्य की चिन्ता नहीं, पर सहोदर-स्नेह से उसका साथ निभानेवाली उस पुरानी राह का हर कंकर उसके वर्तमान में एक भँवर खड़ा कर देता है. 'उनके यहाँ सब कुशल तो होगा?'

कभी कभी तो सपने में मिले हुए अशरीर जीव के प्रति ऐसी ही बेचैनी उमड़ आती है! ऐसे में क्या करना चाहिये ? नानीजी से पूछ आऊँ तो कहेंगी 'सर्वेऽपि सुखिन: सन्तु सर्वे सन्तु निरामय:' पर प्रार्थना करने से मन शान्त होने के बजाय श्रान्त होने लगे तो क्या कीजियेगा?

...क्या सोचते हो? घबराने जैसी कोई बात नहीं! मुझ जैसी सयानी क्या ऐसी झुँझलाहट में फँसी रहेगी? ना बीते हुए कल की याद में, ना आनेवाले कल की चाह में - मैं अपनी राह कतई नहीं छोडूँगी, भले ही मुझे अपनी आवाज़ तुम तक पहुँचाने की आस छोडनी पड़े. कल-कल, छल-छल.. पल-पल गूँजती आवाज़... तुम्हारे यहाँ सब कुशल तो है?

Monday, August 27, 2007

Stairway to Heaven

Dear little big brother, I've been meaning to write this down ere long.
If you meant what I now think you meant when you posted those lyrics, then this is my answer.
If not, even then - this is my answer.

***

What the lady’s actually sure about
Is that all that glitters is pretty
And it’s natural for her to shout out
A salutation to its beauty.

Gold, brass or a plastic sequin
She doesn’t care a bit
There goes her palanquin –
She herself carries it

“oh yes, I do want to buy a stairway
and the heaven too, if I dare say”
She displays a saintly smile (I know she can act)
And makes sure you take her as a matter of fact

When all the while she’s looking at her feet
Hidden by the lustrous frill beneath
The feet that keep running under the palanquin
The feet oft weighed down by the tears within

For yes, the day is long
Long as the shadows that the drowning sun casts
And the faces are long
Long as the pangs of fear and hunger last

We both of us try hard to listen to the tune
And then find, to our joy and dismay
There’s a heaven, a definite heaven near moon
But there’s certainly no stairway.

Then a voice that goes:
“ Oh yes my dear, there _is_ a stairway
and I can surely give it away –
The price, my dear, is quite neat
I’ll just need your prancing feet.”